किंग खान को मिले सम्मान पर विवाद खड़ा हो गया है।
कुआलालंपुर। अभिनेता शाहरुख खान को मलेशिया में मिले एक परंपरागत सम्मान पर विवाद छिड़ गया है। विपक्षी सांसदों और जनता ने इसकी आलोचना शुरू कर दी।
इनका कहना है कि इस सम्मान के लिए स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
42 वर्षीय शाहरुख को गवर्नर के अवार्ड के तहत डाटुक की उपाधि दी गई जो ब्रिटेन में नाइटहुड के समकक्ष मानी जाती है। यह उपाधि उन्हें दक्षिणी मलक्का प्रांत ने दी।
मलक्का प्रांत के प्रमुख मुहम्मद खलील याकूब के 70 वें जन्मदिन पर कई लोगों को यह खिताब दिया गया। इनमें शाहरुख खान भी एक थे।
विपक्षी राजनीतिज्ञों और कई आम नागरिकों ने राज्य सरकार के निर्णय की आलोचना की और मलक्का के विकास में शाहरुख के योगदान को लेकर सवाल उठाया।
द स्टार अखबार में रविवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार विपक्ष के नेता और डीएपी पार्टी के सलाहकार लिम किट सियांग मानते हैं कि यह उपाधि इसके हकदार लोगों को ही दी जानी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
No comments:
Post a Comment